
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी जमालपुर कलां स्थित गणपति धाम कॉलोनी में आगमन हुआ। उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों के साथ स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें निवारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूर कराने के लिए वार्ता करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिन कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने का काम हुआ है, वहां वहां पर जल्द ही सड़क बनाने के लिए निर्देश जारी किए।

इस दौरान स्वामी जी ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवेंद्र दत्त रतूड़ी जी का हाल-चाल जाना रतूडी जी पिछले कई महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे आजकल उनका स्वास्थ्य ठीक है स्वामी जी ने उनके निवास स्थान पर जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनको स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया
इस दौरान हेमराज थपलियाल जी, नितिन राणा जी, टीका प्रसाद बगवाड़ी जी, भगवत सिंह जी, देवेंद्र दत्त जी, रजनीश शर्मा जी, शिखर रेगमी जी, नरेन्द्र सिंह रावत जी, पवन गिल जी, महीप तिवारी जी के साथ तमाम क्षेत्रवासियों से मिलना जुलना हुआ।




