हिम एक्सप्रेस न्यूज़
गणपति धाम में मां भगवती का १२वा जागरण का आयोजन किया ग्या
प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है मां भगवती का जागरण
दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु मां भगवती का दर्शन एवं आशीर्वाद पाने के लिए

गणपति धाम कॉलोनी के भक्तगण बूढ़ी माता मंदिर से ज्योति लेकर माता रानी की चौकी जागरण स्थल तक आए कॉलोनी वासियों ने जगह-जगह ज्योत पर फूलों की वर्षा के साथ माता रानी का स्वागत किया गया तथा जयकारों से भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां कॉलोनी वासियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मां भगवती माता रानी का जागरण आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माता रानी के भजनों का आनंद लिया।
जागरण के दौरान भजन गायकों ने माता रानी की भेंटें प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

इस अवसर पर कॉलोनीवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
जागरण के उपरांत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों एवं स्थानीय निवासियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सेवा भाव के साथ अपनी सहभागिता निभाई।
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना रहा। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने भंडारे में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने भंडारे में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन चौधरी समाजसेवी पंकज चौधरी मां भगवती के जागरण स्थल पर पधारे कॉलोनी वासियों ने अतिथियों का फूलमाला तथा पटका पहनकर स्वागत किया संस्था के अध्यक्ष श्री हेमराज थपलियाल नितिन राणा भगवत सिंह गोविंद रावत
देवेंद्र रतूड़ी दिगंबर शर्मा महिप तिवारी हिमांशु संजय चौधरी हप्रदीप डोबरियाल सुरेन्द्र भारद्वाज सुनील भण्डारी सत्येंद्र गोदियाल
उमेश पुरोहित देवराज शर्मा प्रमोद रावत नितीश भारद्वाज महेश ढौढियाल संजीव जोशी जी मनोजआदित्य अमित त्रिपाठी श्रीमती शर्मिला वगवाड़ी भगवान भरोसानंद भुवाल सिंह पी. एस.चौहान नरेंद्र सिंह यसपाल सोलंकी विक्रमसिंह रावत गोपाल कृशन शर्मा
पवन गिल ललित कांडपाल योगेश पैन्यूली दिग्विजय नेगी मुनीष गोस्वामी मनोज बेलवाल अवनीश शर्मा रामेश्वर प्रसाद गौड़ सुरेश भट्ट देवेंद्र दीनबंधु आदि सैकड़ो महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे सभी भक्तों ने मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया




