कोतवाली नगर
आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद
आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू 08 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 126/135/170 के अंतर्गत की गई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर विवाद कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दिनांक 25.10.2026 को उपनिरीक्षक निशा सिंह पुलिस टीम के साथ शिवमूर्ति चौक एवं रेलवे गेट क्षेत्र में चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थीं।
इसी दौरान रोडवेज बस अड्डे से आगे रेलवे गेट के सामने महिलाओं के दो पक्ष आपस में गाली-गलौच करते हुए लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट पर उतारू दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला कि दोनों पक्षों के बीच आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हो गया था।
मौके पर शांति भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की कुल 08 महिलाओं को BNSS की धारा 126/135/170 के अंतर्गत हिरासत में लिया गया आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
2. उ0नि0 विक्रम सिंह बिष्ट
3. उ0नि0 निशा सिंह
4. म0कानि0 शोभा
5. म0कानि0 मुन्नी राणा
6. म0कानि0 पूजा शर्मा
7. कानि0 कमल मेहरा
8. कानि0 हरीश रतूड़ी




