रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सीवर लाइन कार्य होने के पश्चात स्वीकृत राजा गार्डन के मुख्य मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण के निर्देश दिए ।

यह जनहितकारी कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके। पिछले कई माह से यह सिविर लाइन का पूर्ण कार्य न होने से बाधित हो रहा था बताते चले कि सिविल लाइन का कार्य भी विधायक आदेश चौहान की देन है

इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति एवं अनुशंसा के लिए विधायक आदेश चौहान जी का समस्त क्षेत्रवासियों ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास, जनहित के कार्यों के साथ निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्री लव शर्मा जी,मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा , सूबे सिंह,नवजोत वालिया,अनुज त्यागी,मनोज कुमार,प्रीतम सिंह नेगी,चमन चौहान,पंकज बागड़ी एवं डॉक्टर आलोक चौधरी समस्त गण मान्यजन उपस्थित रहे।




