पौड़ी गढ़वाल : पहाड़ी क्षेत्र वातावरण और सौंदर्य को जितने जाने जाते हैं उतना ही इन क्षेत्रों में वन्य जीवो का आतंक निरंतर जारी है उतने ही कहीं घातक साबित होते हैं वन्यजीव सै मानव का संघर्ष कम नहीं हो पा रहा है, घर हो या गौशाला, खेत हो या जंगल यहां का वासिन्दा अपने को जंगली जानवरों के हमलों से बचाने को हर समय संघर्ष करने को मजबूर हो रहा है, मंगलवार देर शाम को एक दर्दनाक घटना पौड़ी जनपद में सामने आई है!जिला मुख्यालय पौड़ी शहर से सटे खांडूसैंण क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक सात वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब 6 ,30 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। सवाल यह होता है कि आए दिन तक पहाड़ों में यह हृदय विदारक घटना देखने को मिलती है आखिर कब तक इसे रोका जा सकता है और ऐसी घटना से पहाड़ के लोगों को कैसे और कब निजात मिल पाएगी
हिम एक्सप्रेस न्यूज़



